छात्र आजसू की बैठक सोमवार को प्रधान कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो और वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने की। बैठक में स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च को व्यापक और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, छात्र हित एवं जन सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, प्रशांत महतो, अंजू तिर्की और अनुष्का सिन्हा सहित जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, रवि रोशन, नितेश मौजूद थे।
Source link