भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

वीडियो बनाना पड़ा भारी, हाथी ने सूंड से उठाकर पटका:रेलवे मजदूर की...




पूर्वी सिंहभूम स्थित चाकुलिया वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का ‎आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।‎ सोमवार को सुनसुनिया रेलवे फाटक के‎ पास एक दर्दनाक घटना में हाथियों का‎ वीडियो बना रहे रेलवे मजदूर की जान‎ चली गई। झुंड से अलग हुए एक जंगली‎ हाथी ने 53 वर्षीय मजदूर संजीव सिन्हा‎ पर हमला कर दिया और सूंड से उठाकर‎ पटकने के बाद सिर से भी वार किया।‎ घटना का वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑटोमेटिक सिग्नल‎ लगाने का कार्य चल रहा
गंभीर रूप से घायल संजीव को इलाज ‎के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन‎ झाड़ग्राम अस्पताल में उपचार के दौरान‎ उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ‎सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास रेलवे की ओर से ऑटोमेटिक सिग्नल‎ लगाने का कार्य चल रहा है। पश्चिम ‎बंगाल के वर्द्धमान जिले के कठुवा गांव‎ निवासी संजीव सिन्हा अपने साथियों के‎ साथ वहां कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ‎सुबह से ही सुनसुनिया जंगल में 10 से 12‎ हाथियों का झुंड मौजूद था। संजीव अपने कुछ साथियों के साथ ‎हाथियों को देखने जंगल की ओर गए और ‎मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। अन्य मजदूरों ने भाग कर बचाई जान
इस दौरान लोग काफी शोर भी मचा रहे थे। तभी ‎अचानक झुंड से निकले एक हाथी ने उन ‎पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य‎ मजदूर किसी तरह भागकर अपनी जान ‎बचाने में सफल रहे।‎ हालांकि संजीव सिन्हा की जान चली गई। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगली हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने या उनके नजदीक जाने का प्रयास न करें। साथ ही, जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। हाथियों के गांवों और सड़क किनारे तक पहुंचने की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती समस्या पर प्रभावी नियंत्रण और स्थायी समाधान की मांग की है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और लोगों को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। 10 दिनों में तीसरा हमला स्थानीय लोगों ‎में घटना के बाद भारी आक्रोश और भय का‎ माहौल है। बीते दस दिनों में हाथियों के हमले ‎की यह तीसरी बड़ी घटना है।‎
6 जून : चंदुवा गांव के 40 वर्षीय निर्मल‎ महतो की मौत।
12 जून : बेनाशोली गांव के‎ 60 वर्षीय काबूल मुंडा गंभीर घायल।
15‎ जून : रेलवे मजदूर संजीव सिन्हा की इलाज ‎के दौरान मौत।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top