भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सदर ब्लड बैंक को झारखंड के सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक का सम्मान



रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। अहमदाबाद में आयोजित ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज पर नेशनल लेवल एनजीओ कॉन्क्लेव में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ सरकारी ब्लड बैंक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा ने कार्यक्रम में प्राप्त किया। आयोजन के दौरान देशभर के ब्लड सेंटरों और रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को रक्त संग्रह, सुरक्षित रक्त उपलब्धता, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और बेहतर प्रबंधन के लिए सराहा गया। इसी कार्यक्रम में रांची की सामाजिक संस्था लाइफ सेवर्स को भी रक्तदान और रक्त उपलब्धता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक से जुड़े कर्मियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह सम्मान रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीम और समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जो भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेगा। बता दें कि सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई मामलों में राज्य के अन्य अस्पतालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राज्य में स्थापित होगा एनसीसी का अलग राज्य निदेशालय राष्ट्रीय कैडेट कोर ने युवाओं तक अपनी पहुंच और सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग राज्य निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस निर्णय को एनसीसी महानिदेशालय मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश में एनसीसी के राज्य निदेशालयों की संख्या बढ़कर 17 से 19 हो गई है। यह फैसला खासकर झारखंड के युवाओं, स्कूलों, कॉलेजों और प्रशिक्षण संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब राज्य में एनसीसी की गतिविधियों का संचालन स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। बता दें कि एनसीसी राज्य निदेशालय किसी राज्य में एनसीसी की सभी गतिविधियों का शीर्ष प्रशासनिक केंद्र होता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top