भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सीआरसी रांची का स्थापना दिवस मना, बच्चों ने प्रतिभा दिखाई




समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी), रांची का 6वां स्थापना दिवस बुधवार को नामकुम स्थित संस्थान परिसर में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अवर सचिव अभय नंदन अंबष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं एलिम्को के अनुपम प्रकाश व तरुण कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। अभय नंदन अंबष्ट ने दिव्यांगजनों के पुनर्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सीआरसी रांची के कार्यों की सराहना की। समारोह में संस्थान के छात्र-छात्राओं और दिव्यांग लाभार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top