भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

CA Topper List | CA Topper Story | सोजत के यश बलाई...


Last Updated:

CA Success Story : सोजत के यश बलाई ने ICAI की सीए परीक्षा 2026 ग्रुप 2 में सफलता पाई. इस मौके पर पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है. यश ने 10 से 12 घंटे पढ़ाई और धैर्य को सफलता का मंत्र बताया है. यश बलाई की इस सफलता की नींव उनकी स्कूली शिक्षा के दौरान ही मजबूत हो गई थी. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सोजत से ही पूरी की, जहां उन्होंने वाणिज्य संकाय में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था.

ख़बरें फटाफट

सोजत का अब शिक्षा के क्षेत्र में भी दबदबा... मेहंदी कारोबारी के बेटे यश बने CAZoom

पाली. विश्व पटल पर अपनी आलीशान और सुगंधित मेहंदी के लिए मशहूर सोजत नगरी के नाम आज एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा गुरुवार को घोषित किए गए सीए परीक्षा 2026 के ग्रुप-2 के अंतिम नतीजों में सोजत के होनहार युवा यश बलाई ने सफलता का परचम लहराया है. यश के सीए बनते ही पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके मुख्य बाजार स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

सोजत के मुख्य बाजार स्थित हिमावतों के बास निवासी यश बलाई एक बेहद साधारण और मेहनती परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता सुरेश बलाई सोजत की प्रसिद्ध मेहंदी का व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माताजी एक कुशल गृहिणी हैं. एक छोटे से कस्बे से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल सीए परीक्षा को पास करना यश के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. यश ने बताया कि उनका शुरू से ही अकाउंट्स की दुनिया में जाने और चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना था, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से साकार कर दिखाया है.

सोजत से की पढ़ाई, 12वीं में मिले थे 93 प्रतिशत अंक
यश बलाई की इस सफलता की नींव उनकी स्कूली शिक्षा के दौरान ही मजबूत हो गई थी. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सोजत से ही पूरी की, जहां उन्होंने वाणिज्य संकाय में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए यश ने कहा कि स्कूल के दिनों में शिक्षकों से मिले सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा ने उनके हौसले को कभी डगमगाने नहीं दिया.

यश के CA यश बनने का सक्सेस मंत्र
सफलता के लिए 10 से 12 घंटे की नियमित पढ़ाई और धैर्य जरूरी है. अपनी इस लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा के अनुभव साझा करते हुए नए-नवेले चार्टर्ड अकाउंटेंट यश बलाई ने भविष्य के विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र दिया. उन्होंने बताया कि सीए बनने के लिए उन्होंने रोजाना नियमित रूप से 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की. यश ने कहा कि सीए बनने की पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच साल का लंबा समय लगता है. इस दौरान कई उतार-चढ़ाव आते हैं, इसलिए इस सफर में धैर्य रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. यदि आप बिना हिम्मत हारे लगातार प्रयास करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमती है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top