रांची | यूएस कॉन्सुलेट जनरल-कोलकाता की कॉन्सुल जनरल कैथी गाइल्स-डियाज ने रांची स्थित सीएमपीडीआई का दौरा कर संस्थान के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उनके साथ राजनीति व आर्थिक मामलों के कॉन्सुल ब्राफस कालुंड और पब्लिक इंगेजमेंट स्पेशलिस्ट सुचरिता भट्टाचार्जी भी मौजूद रहीं। बैठक में खनिज अन्वेषण, माइनिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, सरफेस व अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन तथा रिमोट सेंसिंग जैसे क्षेत्रों में संयुक्त कार्य के अवसरों पर बातचीत हुई। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह ने संस्थान की प्रोफाइल और विशेषज्ञता पर प्रस्तुति देते हुए कहा कि ऑपरेशनल दक्षता व सस्टेनेबिलिटी बढ़ाने के लिए एआई/एमएल आधारित डिजिटल माइनिंग, रिसोर्स एस्टीमेशन और अन्वेषण समाधानों को आगे बढ़ाने पर जोर है।
Source link