![]()
अनियमित जलापूर्ति से परेशान कर्बला चौक और मेन रोड क्षेत्र के लोगों का गुरुवार को सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने पानी के खाली बर्तन लेकर अंजुमन अस्पताल रोड को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मेन रोड पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं, हालांकि बाद में उन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे। बाद में स्थानीय वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। अप्रैल में पानी के मीटर लगाए, अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में आए दिन जलापूर्ति बाधित रहती है और भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका गुस्सा वार्ड पार्षद, नगर निगम और पेयजल विभाग के प्रति साफ नजर आया। स्थानीय निवासी रेहाना खातून ने बताया कि अप्रैल में पानी के मीटर लगा दिए गए, लेकिन अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। वहीं मुस्कान ने कहा कि कर्बला चौक और फतेउल्लाह रोड इलाके में लंबे समय से पानी का संकट बना हुआ है। पानी का टैक्स तो ले रहे हैं, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही। जनता का दर्द : जार का पानी खरीदना पड़ रहा है लीकेज व बिजली समस्या के कारण वाटर सप्लाई में दिक्कत लीकेज और बिजली समस्या के कारण वाटर सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। लीकेज को ठीक कर लिया गया है। जहां तक बीआईटी का मामला है तो हाईडर को ठीक करा लिया गया है। पूरे लाइन में फिर से लीकेड चेक कर एक-दो दिनों में वाटर सप्लाई होगी। – चंद्रशेखर, कार्यपालक अभियंता., रूक्का-बूटी
Source link