भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities


  • Hindi News
  • Career
  • Jaipur Among Worlds Top 20 Art & Culture Cities | 20 June Current Affairs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ओडिशा का दौरा करेंगे

  • 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त रूप से ओडिशा का दौरा करेंगे।
  • ओडिशा में होने वाले इस कार्यक्रम की थीम ‘विकास रा धारा, ओडिशा सारा’ है।
  • इस कार्यक्रम में 47,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
  • ये प्रोजेक्ट्स पहाड़पुर और रायरंगपुर में शुरू किए जाएंगे। राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी पहाड़पुर स्कूल के स्किल सेंटर का दौरा करेंगे।
  • इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना और आईबी थर्मल पावर स्टेशन के दूसरे चरण का विस्तार शामिल है।
  • इस विस्तार के तहत 660-660 मेगावाट की दो नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा।
  • इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में रेलवे, औद्योगिक निवेश और विकास से जुड़े कार्यक्रम जैसे बेहतर रोड कनेक्टिविटी, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सिंचाई सहित कई क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल होंगी।

इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना भी इसमें शामिल है।

इस प्रोजेक्ट में 600 मेगावाट की अपर इंद्रावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना भी इसमें शामिल है।

2. राहुल वत्स COAI के नए चेयरपर्सन बने

  • 18 जून को भारत के दूरसंचार उद्योग संगठन सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने राहुल वत्स को नया COAI का नया चेयरपर्सन अपॉइंट किया है।
  • राहुल के अपॉइंटमेंट की जानकारी COAI की एनुअल मीटिंग में दी गई।
  • COAI भारत के प्राइवेट टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर का एक ऑर्गेनाइजेशन है।
  • इसके प्रमुख सदस्यों में भारती एयरटेल, जीओ, और वोडाफोन आइडिया (Vi) शामिल हैं।
  • इस ऑर्गेनाइजेशन के जरिए सरकार, दूरसंचार विभाग (DoT) और नियामक संस्थाओं के साथ इंडस्ट्री के लिए पॉलिसी संबंधी मुद्दों पर संवाद करता है।
  • राहुल वत्स वर्तमान में भर्ती एयरटेल में ग्रुप चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर और डायरेक्टर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) हैं।
  • राहुल COAI के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत किशोर की जगह लेंगे। इसके साथ ही रिलायंस जियो के रवि पी गांधी COAI के वाइस चेयरपर्सन अपॉइंट हुए।
राहुल स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट, दूरसंचार लाइसेंसिंग, इकोनॉमिक रेगुलेशन के एक्सपर्ट हैं।

राहुल स्पेक्ट्रम मैनेजमेंट, दूरसंचार लाइसेंसिंग, इकोनॉमिक रेगुलेशन के एक्सपर्ट हैं।

निधन (DEATH)

3. MX Player के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन

  • 18 जून को MX Player OTT के पूर्व चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार का निधन हो गया।
  • गौतम 7 साल MX Player के सीसीओ रहने के बाद गौतम ने 2024 में INjoy एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी।
  • OTT और डिजिटल इंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री के प्रमुख कंटेंट लीडर गौतम तलवार का निधन हो गया।
  • गौतम MX Player के शुरुआती OTT विस्तार के दौरान चीफ कंटेंट ऑफिसर के तौर पर काम किया।
  • गौतम आश्रम, क्वीन, धारावी बैंक जैसे मशहूर शो के क्रिएटिव लीड और एक्जीक्यूटिव प्रोडक्शन लीड रहे।
  • गौतम ने तमिल, मराठी जैसी भाषाओं के रीजनल कंटेंट को मैनस्ट्रीम में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • गौतम ने भारत के छोटे बच्चों के लिए ‘जलेबी स्ट्रीट’ नाम की एक एनिमेटेड सीरीज भी बनाई, जिसे 250 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया।
  • गौतम की लीडरशिप में MX Player भारत के सबसे बड़े AVOD यानी, एडवर्टाइजिंग वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्मों में शामिल हुआ।
गौतम तलवार को टाइम्स ऑफ म्यूजिक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

गौतम तलवार को टाइम्स ऑफ म्यूजिक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

4. पद्मश्री रॉबर्ट एएफ थुरमन का निधन

  • 18 जून को तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रख्यात अमेरिकी लेखक एएफ थुरमन का निधन हो गया। वे 84 साल के थे।
  • रॉबर्ट 14वें दलाई लामा से दीक्षित होने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति थे और वे तिब्बती बौद्ध धर्म के दुनिया के सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक माने जाते हैं।
  • वे एक लेखक, अनुवादक, शिक्षक थे। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में इंडो-तिब्बती बौद्ध अध्ययन के ‘जे सोंग खापा प्रोफेसर’ के तौर पर काम किया।
  • रॉबर्ट पश्चिमी देशों में बौद्ध अध्ययन में पहली ‘एंडोव्ड चेयर’ (विशेष शैक्षणिक पद) संभालने वाले पहले व्यक्ति थे।
  • रॉबर्ट इंडो-तिब्बती दर्शन, मनोविज्ञान और बौद्ध ग्रंथों में विशेषज्ञता हासिल थी, उन्होंने कई सारे तिब्बती बौद्ध धर्मग्रंथों का अनुवाद भी किया।
  • रॉबर्ट ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से संस्कृत और इंडियन स्टडीज में पीएचडी की थी।
  • उनकी प्रमुख किताबों में एसेंशियल तिब्बती बुद्धिज्म, द तिब्बती बुक ऑफ द डेड, इनफिनिट लाइफ, व्हाई द दलाई लामा मैटर्स, लव योर एनिमीज शामिल हैं।
  • 1997 में रॉबर्ट को टाइम मैगजीन ने सबसे प्रभावशाली 25 अमेरिकियों में शामिल किया था।
  • 2020 में रॉबर्ट को भारत सरकार ने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
रॉबर्ट ने कई दशकों तक दलाई लामा के साथ मिलकर काम किया।

रॉबर्ट ने कई दशकों तक दलाई लामा के साथ मिलकर काम किया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. बिमल एन पटेल ITLOS के लीगल एक्सपर्ट होंगे

  • 19 जून को भारत के लॉ एक्सपर्ट और समुद्री कानून के स्कॉलर बिमल एन पटेल ITLOS यानी, इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल ऑफ द लॉ ऑफ द सी के नेशनल लीगल एक्सपर्ट चुने गए।
  • ITLOS यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ सी के अंतर्गत समुद्री विवादों का निपटारा करता है।
  • बिमल पटेल का कार्यकाल 2026 से 2035 तक रहेगा। वे नीरू चड्ढा की जगह लेंगे।
  • वर्तमान में बिमल राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। वे यूनाइटेड नेशन के इंटरनेशनल लॉ कमीशन के मेंबर रह चुके हैं।
  • 2021 में इंटरनेशनल लॉ कमीशन (ILC) के मेम्बर चुने गए और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक वोट से चुनाव जीता।
  • 2022 में भारत की यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में प्रमुख लीड एकेडमिक एडवाइजर रहे।
  • 2025 में भारत सरकार ने उन्हें ITLOS लीगल एड्वाइजर के लिए आधिकारिक नॉमिनेट किया।
  • इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और समुद्री सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भारत की आवाज़ और प्रभाव मजबूत होगा।
  • ITLOS का मुख्यालय हम्बर्ग, जर्मनी में है। ये समुद्री सीमाओं, शिपिंग राइट्स, स्पेशल इकोनॉमिक जोन आर्थिक क्षेत्र (EEZ), समुद्री संसाधनों और समुद्री पर्यावरण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विवादों का निपटारा करता है।
बिमल समुद्री कानून, इंटरनेशनल लॉ और वैश्विक शासन के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

बिमल समुद्री कानून, इंटरनेशनल लॉ और वैश्विक शासन के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

6. जयपुर दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में शामिल

  • 19 जून को जयपुर शहर को दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ कला और सांस्कृतिक शहरों में 18वां स्थान मिला।
  • इस लिस्ट में लंदन पहले नंबर पर है और जयपुर भारत का एकमात्र शहर है, जिसने टॉप 20 में जगह मिली है।
  • ये रैंकिंग लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘टाइम आउट’ ने जारी की है।
  • ये रैंकिंग शहरों की सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालयों और कला कार्यक्रमों के आधार पर दी जाती है।
  • जयपुर में ब्लू पॉटरी, ब्लॉक प्रिंटिंग जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प और ऐतिहासिक स्मारक जैसे हवा महल और सिटी पैलेस मौजूद हैं।
  • जयपुर को उसकी समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, स्थापत्य विरासत और जीवंत सांस्कृतिक आयोजनों के लिए यह सम्मान मिला।
  • जयपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य, कला और सांस्कृतिक महोत्सव के लिए भी जाना जाता है
यूनेस्को विश्व धरोहर शहरों में जयपुर शामिल है।

यूनेस्को विश्व धरोहर शहरों में जयपुर शामिल है।

7. आंध्रप्रदेश में खनन क्षेत्र में बड़े निवेश को मंजूरी

  • 19 जून को आंध्रप्रदेश राज्य सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े निवेश और नई तकनीकों को मंजूरी दी है।
  • ये जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में माइंस प्रिंसिपल सेक्रेटरी मुकेश कुमार मीना ने दी।
  • मुकेश रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में 30,515 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
  • जोनागिरी स्वर्ण खदान कर्नूल में स्थित है और इसका विकास जियोमैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
  • इस परियोजना में ₹400 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया जा चुका है। इस खदान से प्रतिवर्ष लगभग 750–1000 किलोग्राम सोने के प्रोडक्शन का लक्ष्य है।
  • राज्य में जोनागिरी के अलावा रामगिरि, चिगुरुगुंटा और अन्य क्षेत्रों में भी स्वर्ण भंडारों की पहचान की है, जिससे भविष्य में उत्पादन और बढ़ेगा।
  • वर्तमान में कर्नाटक का हुत्ती गोल्ड माइन्स देश का प्रमुख सक्रिय स्वर्ण उत्पादक क्षेत्र है।
  • इस प्रोजेक्ट के बाद भारत की सोने के आयात पर निर्भरता कम होगी।
  • भारत हर साल 800 टन से ज्यादा सोना आयात करता है।
  • अब आंध्र के कर्नूल जिले के जोनागिरी गोल्ड प्रोजेक्ट को देश की सबसे बड़ी प्राइवेट गोल्ड माइन माना जा रहा है।
  • इस माइन से विदेशी मुद्रा की बचत होगी और खनन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

आज का इतिहास (20 June)

  • 1756 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला ने कलकत्ता (अब कोलकाता ) पर कब्जा किया।
  • 1837 में महारानी विक्टोरिया मात्र 18 वर्ष की आयु में ब्रिटेन की महारानी बनीं
  • 1877 में मुंबई के ‘विक्टोरिया टर्मिनस’ को आम लोगों के लिए खोला गया जिसे अब छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कहा जाता है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें..

नागपुर में बनेंगे मिलिट्री व्हीकल, मिसाइल सिस्टम के पार्ट्स:दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में नवी मुंबई, गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल, 19 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top