भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में विशाल कोबरा का सफल रेस्क्यू:महात्मा गांधी चौक के पास पकड़ा...




बोकारो के सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी चौक के पास शनिवार को एक विशाल कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया गया। सड़क किनारे झाड़ियों में सांप दिखने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर बी.एस.एल. सुरक्षा विभाग से जुड़े सर्प मित्र एम.पी. पांडेय और उनके सहयोगी बीरेन्द्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान एम.पी. पांडेय ने उपस्थित लोगों को सांपों की विशेषताओं, उनके महत्व और सर्पदंश से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश सांप अकारण हमला नहीं करते और मानव बस्तियों में उनका प्रवेश अक्सर प्राकृतिक कारणों से होता है। एम.पी पांडेय ने आशंका जताई कि महात्मा गांधी चौक के आसपास के जंगल क्षेत्र में आग लगने या धुएं के कारण यह कोबरा अपने प्राकृतिक आवास से निकलकर सड़क की ओर आ गया होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि धूम्रपान के बाद सिगरेट या बीड़ी के टुकड़े झाड़ियों और जंगल क्षेत्रों में न फेंकें, क्योंकि इससे आग लगने का खतरा बढ़ता है और वन्य जीवों के जीवन पर संकट आ सकता है। सर्प मित्रों ने बताया कि पकड़े गए कोबरा को सुरक्षित रखा गया है और वन विभाग के सहयोग से उसे अगले दिन मानव बस्तियों से दूर उपयुक्त वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। इस सफल रेस्क्यू अभियान में एम.पी. पांडेय और बीरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top