भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरायकेला में शराब लदी वैन पलटी, बोतलें बिखरीं:लूटने की होड़ में मची...




सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत झाबरी गांव के समीप धनबाद से जमशेदपुर की ओर जा रही शराब से लदी एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर यातायात अपेक्षाकृत कम था। दुर्घटना में वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों में मची उठाने की होड़ हादसे के बाद वैन में लदी भारी मात्रा में शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क पर फैली शराब की बोतलों को उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। जो बोतलें टूटने से बच गई थीं, उन्हें लोग तेजी से अपने साथ ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग बोतलों को लेकर वहां से भागते नजर आए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई। इस दौरान सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने संभाला मोर्चा, 90% शराब नष्ट घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और सड़क को खाली कराया। क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात को सामान्य कराया गया। जानकारी के अनुसार, वैन में करीब 4.62 लाख रुपए मूल्य की ‘ओल्ड मॉन्क’ ब्रांड की शराब लदी हुई थी। हादसे में लगभग 90 प्रतिशत बोतलें टूटकर नष्ट हो गईं। वहीं कई बोतलें ग्रामीण उठा ले गए। पुलिस ने मौके से बची हुई शराब को जब्त कर लिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top