अमूमन हर युवा का सपना होता है कि वह किसी मेट्रो सिटी में जाए, छह अंकों वाली सैलरी पाए और एक शानदार करियर बनाए. लेकिन टेक प्रोफेशनल शुभ जैन ने इस चमक-धमक वाली जिंदगी का एक ऐसा कड़वा सच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया है, जिसने सक्सेस की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. शुभ के मुताबिक, मुंबई में 1.2 लाख रुपये महीने कमाने के मुकाबले उन्हें अपने होमटाउन में 40,000 रुपये की सैलरी में कहीं ज्यादा अमीरी और सुकून का अहसास हुआ.
शुभ ने अपनी पोस्ट में विस्तार से बताया कि कैसे मुंबई जैसे टियर-1 शहर में एक मोटी सैलरी देखने में तो बहुत आकर्षक लगती है, लेकिन महीने के अंत तक आते-आते वह केवल बेसिक खर्चों में ही सिमट कर रह जाती है. मुंबई में रहने के दौरान उनका एक बड़ा हिस्सा रेंट, रोजमर्रा के सामान और शहर की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल को मेंटेन करने में ही उड़ जाता था, जिससे छह अंकों की सैलरी होने के बाद भी जेब खाली-खाली महसूस होती थी.
वायरल डिबेट की 5 मुख्य बातें
• कागज पर बड़ी, जेब में छोटी: शुभ जैन को मुंबई में 1.2 लाख रुपये इन-हैंड सैलरी मिलती थी जो सुनने में बेहतरीन थी, लेकिन भारी-भरकम खर्चों के कारण महीने के अंत में छह अंकों जैसी फीलिंग कभी नहीं आई.
• खर्चों का गणित: मुंबई में रहने के दौरान शुभ के ₹30,000 फ्लैट के किराए में, लगभग ₹60,000 किराने और दैनिक आवश्यक वस्तुओं में, ₹7,000 स्विगी-जोमैटो पर, ₹5,000 कैब में और ₹8,000 वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूमने में खर्च हो जाते थे.
• सुविधा की कीमत: टियर-1 शहरों की भागदौड़ इंसान को थका देती है, जिससे खर्च और बढ़ते हैं. शुभ ने लिखा, “थकान है तो खाना ऑर्डर करो, राशन दूर है तो ब्लिंकिट करो, ऑफिस से थके हो तो कैब लो और स्ट्रेसफुल हफ्ता रहा तो वीकेंड पर पैसे उड़ाओ.”
• होमटाउन में बदला नजरिया: जब शुभ अपने होमटाउन लौटे और ₹40,000 प्रति माह कमाने लगे तो उन्हें असल संपन्नता का अहसास हुआ. यहां कम खर्चों के कारण बचत आसान हो गई और शहर का मानसिक दबाव पूरी तरह गायब हो गया.
• कमाई बनाम जीवन का अंतर: शुभ ने स्पष्ट किया कि मुंबई ने उन्हें प्रोफेशनली आगे बढ़ना और आत्मनिर्भर होना सिखाया लेकिन होमटाउन ने उन्हें फिर से एक इंसान की तरह जीना सिखाया.
क्या मेट्रो शहरों का आकर्षण अब फीका पड़ रहा है?
शुभ जैन की यह आपबीती आज के समय के हज़ारों कामकाजी पेशेवरों की हकीकत बयां करती है. मेट्रो शहर निश्चित रूप से करियर ग्रोथ, नेटवर्किंग और बेहतरीन एक्सपोजर देते हैं, जिसकी एक कीमत होती है. लेकिन यहां समझने वाली बात यह है कि टियर-1 शहरों में रहने की जो हिडन कॉस्ट है, वह केवल आर्थिक नहीं बल्कि मानसिक भी है.
Why ₹40k in my hometown felt richer than ₹1.2L in Mumbai
I was working in Mumbai and earning around ₹1.2L/month in hand.
Honestly, on paper it sounded amazing. But by month end, it rarely felt like six figures.
Using Mumbai and my hometown here just as an example of Tier 1…