भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, वज्रपात! रांची, खूंटी… झारखंड के 13 जिलों...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ रहने की संभावना है. रांची मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण दक्षिणी, पूर्वी और मध्य झारखंड में बादलों का प्रभाव अधिक रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. IMD के अनुसार 17-23 जून तक बारिश की गतिविधियां लगातार बनी रहेंगी. आज रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पलामू, गढ़वा, चतरा में अधिकतम तापमान 38-42°C तक पहुंच सकता है. जहां बारिश कम होगी, वहां उमस और गर्म हवाएं बनी रहेंगी.

इन जिलों में है भारी बारिश का अलर्ट

आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में अच्छी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है. इस दौरान बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. कुछ जिलों में तो रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक होता रहेगा.

झारखंड के इऩ जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

रांची मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. वहीं, रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. साथ ही खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की चेतावनी भी जारी की गई है.

झारखंड के इन जिलों में रहेगा सबसे ज्यादा गर्मी का असर

आज बारिश की गतिविधियों के बावजूद उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कुछ जिलों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है. इन जिलों का तापमान 38-42°C तक पहुंच सकता है. खासकर डाल्टनगंज और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को दिन के समय गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ सकता है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रामगढ़ में बारिश तथा बादलों की वजह से मौसम सबसे अधिक सुहावना रहने की उम्मीद है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास रह सकता है. जबकि अधिकतम 34-36°C तक पहुंच सकता है. इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को राहत देंगी.

झारखंड में गुरुवार को इन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसूनी बारिश दर्ज की गई. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. कई जगहों पर तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top