भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कोडरमा में मानसिक विक्षिप्त ने बैंक चौकीदार पर किया हमला:खुद के सिर...




कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने बैंक में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में 55 वर्षीय चौकीदार रसकलाल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था। अचानक बाहर शोर-शराबा होने लगा। बैंक से बाहर निकले ग्राहकों ने देखा कि एक व्यक्ति चौकीदार पर हमला कर रहा था। जब लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी ईंट-पत्थर से हमला किया। लोगों ने पकड़ा आरोपी को गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इसके बाद हमलावर ने खुद के सिर पर भी ईंट-पत्थर से वार किए, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ा और रस्सी से एक लोहे के खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना तत्काल नवलशाही पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया। नवलशाही थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावर की पहचान करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top