भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पंजाब में बदलाव की हुंकार! नितिन नवीन ने बताया प्रदेश में विकास...


होमताजा खबरदेश

यूपी और बिहार मॉडल का जिक्र, नितिन नवीन ने बताया पंजाब के विकास का रोडमैप

Last Updated:

पंजाब की चरमराती वित्तीय स्थिति का विशेष जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब वर्तमान में करीब चार लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम कर्ज के जाल में फंसा हुआ है. पंजाब को इस गहरे आर्थिक संकट से बाहर निकालने और अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए एक स्थायी राजस्व मॉडल की सख्त जरूरत है.

ख़बरें फटाफट

यूपी और बिहार मॉडल का जिक्र, नितिन नवीन ने बताया पंजाब के विकास का रोडमैपZoom

नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब में बदलाव की लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए भाजपा तैयार है.

लुधियाना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि पार्टी पंजाब में बदलाव के संघर्ष का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने राज्य के कायाकल्प में युवाओं से बड़ी भूमिका निभाने का आह्वान भी किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पंजाब के अपने पहले दौरे पर आए नवीन ने यहां एक ‘युवा मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को राज्य के युवाओं से बहुत उम्मीदें हैं और पार्टी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है.

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं के साथ संवाद करते हुए बुनियादी ढांचे के विकास, पंजाब पर बढ़ते कर्ज के बोझ, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, उद्योगों के पलायन, कृषि, अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क, खेल और स्वास्थ्य सेवाओं, जैसे विभिन्न मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दिए.

नवीन ने कहा कि बुनियादी ढांचा और विकास सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था से जुड़े हुए हैं और इसके लिए सरकार के पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण होना आवश्यक है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों ने मजबूत शासन और कुशल नेतृत्व के बल पर प्रगति की है.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन यह विकास की दौड़ में पिछड़ गया है. राज्य की वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब पर करीब चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और अपनी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए उसे एक स्थायी राजस्व मॉडल की जरूरत है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब के लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने (अन्य राज्यों की तरह) पंजाब में भी ‘‘डबल इंजन सरकार’’ की वकालत की.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top