भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में 14 ट्रेनें रद्द‎, कई के रूट बदले गए:नॉन-इंटरलॉकिंग से रेल...




पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। यह कार्य छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर किया जा रहा है, जिससे 28 जून तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के सुचारु संचालन के लिए तकनीकी बदलाव कर रहा है। इसी क्रम में यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जन संपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। मनीष सौरव ने बताया कि इस कार्य के मद्देनजर 22-28 जून तक लगभग दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें 14 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। 28 जून से इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है। इन पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया इन ट्रेनों के मार्ग किए गए हैं परिवर्तित



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top