भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand will follow the Bihar model of revenue collection, and the target...


रांची22 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मिनरल से राजस्व वसूली का लक्ष्य 30 हजार करोड़ रखेगी झारखंड सरकार

झारखंड सरकार की वित्तीय स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के दो माह में वार्षिक लक्ष्य का करीब 10 प्रतिशत राजस्व की ही वसूली हो पाई है। इस स्थिति को देखते हुए अब राज्य सरकार बिहार मॉडल पर राजस्व वसूली की तैयारी कर रही है।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वे हाल ही में बिहार गए थे। वहां के वित्तीय प्रबंधन का अध्ययन किया है। यहां भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कई बेहतर कदम उठाने होंगे। झारखंड में भी बिहार मॉडल पर राजस्व की वसूली होगी। उन्होंने कहा कि राज्य का बंटवारा होने के बाद राजस्व के सीमित संसाधनों में बिहार ने अच्छा काम किया है। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी। बिहार की कर वसूली प्रणाली से कुछ सीखने की जरूरत है। बिहार में राजस्व का मुख्य आधार जीएसटी, वैट और बालू है। शराबबंदी के कारण वहां उत्पाद राजस्व नहीं है। इससे करीब 30 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व नहीं मिल रहा है। फिर भी वह अपने कर राजस्व से 60 हजार करोड़ रुपये जुटा रहा है। (शेष पेज 9 पर)

अब तक वसूली सिर्फ 14,447 करोड़ रुपये

झारखंड में इस साल केंद्रीय सहायता समेत कुल राजस्व वसूली का लक्ष्य 1 लाख 36 हजार 210 करोड़ रुपये है। इसके विरुद्ध दो माह में सिर्फ 14,447 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। राज्य का अपना कर और गैर-राजस्व का वार्षिक लक्ष्य 66,700 करोड़ रुपये है, लेकिन इस अवधि में 8,436 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। जबकि, सरकार के खाते से अब तक 14,035 करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। जून में करीब 3,900 करोड़ रुपये की प्राप्ति की संभावना है।

मालूम हो कि राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर पांच दिन पहले वित्त मंत्री ने वित्त सचिव को कहा था कि विभागों के पीएल खाते में चार साल से अधिक समय से पड़ी राशि राजकोष में जमा कराएं। अगर विभाग ऐसा नहीं करता, तो वित्त विभाग उसे स्वतः प्रत्यर्पित मानकर कार्रवाई करे।

केंद्रीय करों और अनुदान की स्थिति:

केंद्रीय करों से हिस्सा: वार्षिक लक्ष्य 51,236 करोड़ रुपये (मई 2026 तक प्राप्ति: 5,893 करोड़ रुपये)

सहायता अनुदान: वार्षिक लक्ष्य 18,274 करोड़ रुपये (मई 2026 तक प्राप्ति: 118 करोड़ रुपये)

जानिए राजस्व आय की क्या है स्थिति (लक्ष्य व प्राप्ति करोड़ रुपये में)

विभिन्न विभागों के वार्षिक लक्ष्य और मई 2026 तक हुई वास्तविक प्राप्ति की सूची नीचे तालिका में व्यवस्थित की गई है:

विभाग / राजस्व का स्रोत वार्षिक लक्ष्य (करोड़ रुपये में) मई 2026 तक प्राप्ति (करोड़ रुपये में)
वाणिज्यकर 24,000 2,964
खनन रॉयल्टी 16,000 2,110
खनन सेस 11,000 1,925
उत्पाद 4,500 441
परिवहन 2,700 381
निबंधन 1,800 246
वन 1,300 140
भू-राजस्व 2,000 103
सिंचाई 1,000 68
नॉन-टैक्स राजस्व 2,400 57



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top