भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

New IB Chief: जिस आईपीएस ने घाटी में तबाह किया आतंकियों का...


होमताजा खबरदेश

IB को मिला ‘सुपरकॉप’ चीफ, जानिए कौन हैं कश्मीर मामलों के एक्सपर्ट महेश दीक्षित

Last Updated:

केंद्र सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है. मौजूदा महानिदेशक 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद महेश दीक्षित पदभार संभालेंगे. वह फिलहाल आईबी में स्पेशल डायरेक्टर हैं और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

IB को मिला 'सुपरकॉप' चीफ, जानिए कौन हैं कश्मीर मामलों के एक्सपर्ट महेश दीक्षितZoom

सीनियर आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को आईबी का नया डायरेक्‍टर नियुक्‍त किया गया है.

New IB Chief: केंद्र सरकार ने सीनियर आईपीएस ऑफिसर महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है. इस संबंध में 25 जून की रात नियुक्ति आदेश जारी किया गया है. मौजूदा आईबी डायरेक्टर 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद महेश दीक्षित आधिकारिक तौर पर आईबी की कमान संभालेंगे. महेश दीक्षित 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं. फिलहाल वह आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं. लंबे समय से वह एजेंसी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और उन्हें इंटेलिजेंस ऑपरेशंस का काफी अनुभव माना जाता है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में संभाली थी बड़ी जिम्मेदारी
अनुच्छेद 370 हटने के बाद महेश दीक्षित को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आईबी की खास जिम्मेदारी दी गई थी. इस दौरान उन्होंने वहां सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (एसआईबी) की कमान संभाली और पूरे इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने पर काम किया था. उनके नेतृत्व में ग्राउंड लेवल पर इंटेलिजेंस सिस्टम को और बेहतर बनाया गया. इसका फायदा सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद विरोधी ऑपरेशंस में मिला. पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में कई सफल ऑपरेशंस और बेहतर इंटेलिजेंस कोऑर्डिनेशन का श्रेय भी उनके नेतृत्व को दिया जाता है.

बेहतरीन सर्विस के लिए मिल चुके हैं बड़े सम्मान
महेश दीक्षित को उनकी शानदार सर्विस के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं. उन्हें साल 2009 में पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था. इसके बाद साल 2016 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल भी मिला. यह सम्मान देश की सुरक्षा और खुफिया व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया था.

चुनौतीपूर्ण समय में मिली नई जिम्मेदारी
महेश दीक्षित ऐसे समय में आईबी की कमान संभालने जा रहे हैं, जब देश के सामने इंटरनल सिक्योरिटी, आतंकवाद, बॉर्डर पार से होने वाली गतिविधियां और नई तरह की सिक्योरिटी चुनौतियां मौजूद हैं. ऐसे में उनके लंबे अनुभव और ऑपरेशनल समझ से एजेंसी को और मजबूत दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है. 30 जून के बाद वह आधिकारिक तौर पर आईबी के नए डायरेक्टर का पद संभालेंगे और देश की इंटरनल सिक्योरिटी से जुड़े सबसे अहम इंटेलिजेंस सिस्टम का नेतृत्व करेंगे.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top