भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50000 लगाकर शुरू करें ये कारोबार, हर महीने होगी ₹72000 तक की...


Last Updated:

इस समय बोकारो में पेपर प्लेट बिजनेस की मांग तेजी से बढ़ी है. इसका बिजनेस करने वाले अजीत कुमार के अनुसार 50 हजार से 3 लाख निवेश पर रोज 1600 से 2400 रुपये तक का मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि उन्होंने इसके बिजनेस के लिए ट्रेनिंग और क्वालिटी पर जोर दिया है.

ख़बरें फटाफट

बोकारो: आज के समय में शादी-पार्टी, धार्मिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल और छोटे-बड़े आयोजनों में पेपर प्लेट, दोना और पत्तल की मांग तेजी से बढ़ रही है. वहीं, प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी आने के कारण भी इस कारोबार की संभावनाएं भी बढ़ी हैं. ऐसे में युवाओं के पेपर प्लेट मेकिंग का बिजनेस एक शानदार विकल्प है, जिसके जरिए ‌युवा कम पूंजी मे अच्छी कमाई कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

जानें कितने में शुरू हो सकता है बिजनेस

बोकारो के रानीपोखर स्थित मां तारा ग्लोबल एंटरप्राइजेज के मैनेजर अजीत कुमार बीते 1 सालों से सफलतापूर्वक पेपर प्लेट बिजनेस का संचालन कर रहे हैं. उन्होंने पेपर प्लेट बिजनेस के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. अजीत ने बताया कि इस बिजनेस को छोटे स्तर पर करीब 50 हजार रुपये के निवेश से शुरू किया जा सकता है. जबकि बड़े और प्रोफेशनल स्तर पर इसे 3 लाख रुपये के निवेश के साथ भी शुरुआत  हो सकती है.

जानें कहां से करें मशीन की खरीदारी

उन्होंने बताया कि एक ऑटोमेटिक मशीन करीब 30 हजार रुपये में मिल जाती है. इसके अलावा लगभग 5 हजार रुपये की वायरिंग, 5 हजार रुपये तक बिजली से संबंधित खर्च और करीब 10 हजार रुपये का शुरुआती रॉ मैटेरियल खरीदना पड़ता है. वहीं, इच्छुक व्यापारी धनबाद और कोलकाता से इन मशीनों की खरीदारी कर सकते हैं.

जानें कितनी कर सकते हैं कमाई

अगर कमाई की बात करें तो एक 1 दिन में एक मशीन से औसतन 15 से 20 हजार प्लेट तैयार हो जाते हैं. वहीं, एक बंडल में लगभग 1000 पेपर प्लेट होती हैं और बाजार की मांग और गुणवत्ता के अनुसार एक बंडल की कीमत 700 से 800 रुपये तक मिल जाती है. इस व्यवसाय में आमतौर पर कम से कम 20 से 30 प्रतिशत तक का मार्जिन रखा जाता है. ऐसे में रोजाना कम से कम 10 बंडल तक की बिक्री पर 1600 से 2400 रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं. ऐसे में महीने का 48000 हजार से लेकर 72 हजार रूपये कि कमाई की जा सकती है.

आखिर में अजीत ने बताया कि पेपर प्लेट मेकिंग व्यवसाय में सफलता के लिए सबसे पहले ट्रेनिंग बहुत जरूरी है. इसके अलावा हमें शुरुआत से ही उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए. शुरुआत में व्यापारियों कम मात्रा में रॉ मैटेरियल खरीदारी करनी चाहिए और बाजार की मांग को समझकर उत्पादन को बढ़ाना चहिए. इसके साथ ही स्थानीय मार्केट को संपर्क कर इसे बड़ा बनाया जा सकता है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top