भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

delhi weather| aaj ka mausam delhi| pre monsoon delhi| दिल्ली NCR में...


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR वालों भीगने को हो जाओ तैयार, प्री-मॉनसून की बारिश से मौसम होगा कूल

Last Updated:

दिल्ली एनसीआर में आज प्री मॉनसून बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार तेज हवाएं और आंधी की संभावना है. इस दौरान तापमान 37-39 डिग्री के बीच रह सकता है. आईएमडी ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी.

दिल्ली-NCR वालों भीगने को हो जाओ तैयार, प्री-मॉनसून की बारिश से मौसम होगा कूल Zoom

आज द‍िल्‍ली में प्री मॉनसून की बार‍िश मौसम को कूल कूल बनाएगी.

Weather Today: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 26 जून को मौसम करवट लेने जा रहा है. शुक्रवार को प्री मॉनसून की बारिश मौसम को सुहावना बना सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून आने में अभी थोड़ा समय है लेकिन प्री मॉनसून की रिमझिम बारिशों से मौसम के ठंडा होने का अनुमान है. ऐसे में यह वीकेंड लोगों के लिए घूमने-फिरने का बेहतर मौका दे सकता है.

भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली सहित आसपास के शहरों में दिनभर आंशिक से लेकर घने बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली की गरज देखने को मिल सकती है. प्री-मानसून गतिविधियों के चलते तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

IMD का अनुमान है कि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की सुबह तो सामान्य रहेगी और धूप खिलेगी लेकिन दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल सकता है. बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं अचानक तेज बारिश हो सकती है और धूलभरी आंधियां चल सकती हैं. ऐसे में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी हो सकती है और पीक पीक आवर्स में ट्रैफिक धीमा पड़ने की आशंका भी बनी हुई है.

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. लगातार बादल और हल्की या तेज बारिश की संभावना के कारण लोगों को जून की उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग की सलाह है कि बारिश और आंधी के दौरान कमजोर पेड़ों, जर्जर दीवारों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें. जब भी बाहर निकलें तो अपने साथ छाता और रेनकोट रखें. इससे गर्मी और बारिश दोनों में ही बचाव संभव है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top