भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा...




भास्कर न्यूज | गढ़वा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गुरुवार को गढ़वा स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर, मिशन शक्ति, बाल विवाह निषेध, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम), साइबर अपराध, किशोरियों के स्वास्थ्य और मानव तस्करी जैसे विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं, सहायता सेवाओं और सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया गया, ताकि छात्राएं अपने अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक हो सकें। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आवश्यक है कि किशोरियों को सही जानकारी, बेहतर अवसर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। उन्होंने विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इसके अलावा जिला समाज कल्याण विभाग की टीम ने विद्यालय में आयोजित ‘बाल संसद’ के शपथ ग्रहण समारोह में भी भाग लिया। मौके पर छात्राओं को नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता के महत्व से अवगत कराया गया। जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बेटियों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top