भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रामगढ़ में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत:तस्वीरों में देखिए कितना...




झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (एनएच-23) पर हुआ। कोयला लदे एक ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी से जुड़े थे, उनके सामान बैंड-बाजे सड़क पर बिखर गए। सभी बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। शुक्रवार को इन्हें मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस में ताशा बजाने के लिए पहुंचना था। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा, जबकि ट्रक को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। घटनास्थल पर सात लोगों की मौत हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची रेफर किया गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देखिए हादसे से संबंधित कुछ तस्वीरें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top