भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, गुमला… झारखंड के 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट,...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसूनी गतिविधियों के असर से राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ( IMD) ने झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट रहेगी. रांची में अधिकतम 31-32°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रह सकता है. वहीं, दक्षिणी और पूर्वी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद में बारिश की गतिविधि थोड़ी ज्यादा रह सकती हैं.

आंधी-तूफान का है अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो और हजारीबाग में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. IMD के अनुसार दिनभर वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए.

झारखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट ( एआई फोटो )

जानें कहां रहेगा सबसे ज्यादा तापमान

आज झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों, खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस बनी रह सकती है. इन जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. वहीं, धनबाद और बोकारो में भी तापमान अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा. बारिश से तापमान 29-32°C के बीच रहेगा, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. बादलों की वजह से धूप कम होगी और हल्की हवाएं सुकून देंगी. इन क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंडक महसूस हो सकती है. यहां दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. जहां बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

शनिवार को झारखंड मेंकहां-कहां हुई बारिश

झारखंड के कई जिलों में 27 जून को प्री-मानसूनी और मानसूनी गतिविधियां देखने को मिलीं. रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. वहीं, राजधानी रांची में तेज हवाएं भी चलीं, जहां हवा की गति 41 किमी प्रति घंटा तक पहुंची थी. कुल मिलाकर बारिश सामान्य से थोड़ी कम रही, लेकिन मानसून की सक्रियता बढ़ रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top