महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह अब कई लोग घर पर बने नेचुरल फेस टोनर का इस्तेमाल कर रहे हैं. खीरा, ग्रीन टी और गुलाब जल से बना टोनर त्वचा को ताजगी देने के साथ दाग-धब्बे और टैनिंग कम करने में मदद कर सकता है. इस टोनर को बनाने के लिए दो खीरे का रस निकालें. इसमें ग्रीन टी का ठंडा पानी और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. नहाने के बाद मॉइश्चराइजर लगाने से पहले इसे चेहरे पर स्प्रे करें.नियमित इस्तेमाल से झाइयां और दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे और चेहरा चमक उठेगा. बेहतर परिणाम के लिए रोज इस्तेमाल करें..
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
