भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नौजवान नशा से रहे दूर, नशा नाश का है द्वार : एसपी




भास्कर न्यूज|कुडू नौजवान मोहर्रम कमेटी कुडू के नेतृत्व में मोहर्रम की दसवीं पर शनिवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। प्रखंड के मुख्य और ग्रामीण इलाके के विभिन्न टोलों व मोहल्लों से निकले जुलूस में नौजवानों व अखाड़ा समिति के सदस्यों ने हैरतंगेज करतब का प्रदर्शन किया। जुलूस में प्रखंड के ननतिलों, टाकू, चंद्लासों, कुडू, चंडू सहित विभिन्न क्षेत्र से मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अखाड़ों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस या अली या हुसैन, नारे तकबीर, अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाए गए। जुलूस में बड़ी संख्या में महिला, युवा और बच्चे भी अखाड़े की करतबों को देखने पहुंचे थे। मौके पर मोहर्रम कमिटी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखाड़ों के सदस्यों ने खेल का प्रदर्शन किए। मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि एसपी सादिक अनवर रिजवी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वालो को पारंपरिक हथियार तलवार देकर सम्मानित किया। मौके पर एसपी ने कहा अपनी अजीम कुर्बानी पेश कर संपूर्ण मानव जाति के स्वाभिमान, इंसानियत व मानवता के वजूद को महफूज रखने वाले हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम मनाया जाता है। उन्होंने कहा नौजवान नशा से दूर रहे, नशा नाश का द्वारा है। इधर प्रशासन मोहर्रम को लेकर विशेष एहतियात बरत रही है। कई जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी थाना प्रभारी अजीत कुमार सुरक्षा को लेकर कुड़ू थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर पुलिस जवानी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सीओ संतोष उरांव,कमिटी के संरक्षक मोजमिल अहमद,उप प्रमुख ऐनुल अंसारी,सलीम अमीर,मोहर्रम कमिटी अध्यक्ष इम्तियाज खलीफा, भोला खान,सलीम पाडू,उमेर खान, एनामुल खान, सजाद अंसारी,रज्जी अंसारी, कांग्रेस नेता संजू तुरी, सुंदर अमीर, खुर्शीद खान, असगर अंसारी सहित अन्य शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top