भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आरागारो के पास अनियंत्रित टोटो पलटा, तीन लोग घायल, एक रेफर



भास्कर न्यूज | कोडरमा चंदवारा थाना क्षेत्र के आरागारो के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गोहाल निवासी विजय दास (47), उनकी सास कुंजमा देवी (45) तथा बरही निवासी पूनम देवी (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घायल विजय दास ने बताया कि वह अपनी ससुराल जोगीडीह जा रहे थे। तिलैया में उनकी सास भी साथ हो गईं। आरागारो के पास तेज गति से जा रहे टोटो का संतुलन बिगड़ गया और गड्ढे में पहिया जाने से वाहन पलट गया। हादसे में विजय दास का बायां हाथ दो जगह से टूट गया।सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। विजय दास ने कहा कि वह मजदूरी कर परिवार चलाते हैं और निजी अस्पताल में इलाज कराने की आर्थिक स्थिति नहीं है। उनका कहना था कि यदि सदर अस्पताल में ही इलाज हो जाता तो उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायलों ने आरोप लगाया कि टोटो चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे दुर्घटना हुई। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में टोटो का परिचालन हो रहा है। हल्के वाहनों के हाईवे पर चलने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है और समय-समय पर ऐसे हादसे सामने आते रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top