भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

आंधी, तूफान और वज्रपात! रांची, खूंटी… झारखंड के 19 जिलों में बरसेंगे...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड में मानसून अब सक्रिय हो चुका है, जिसके प्रभाव से अधिकांश जिलों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई जिलों में वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में झारखडं के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज रांची में अधिकतम तापमान लगभग 30-33°C और न्यूनतम 22-24°C रहने की उम्मीद है. वहीं, पूरे झारखंड में आज तापमान में 2-4°C की गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा आज झारखंड के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जिलों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

जानें आज कहां-कहां है आंधी और वज्रपात का अलर्ट

रांची मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. विशेष रूप से रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, देवघर और दुमका समेत कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

आज पलामू रहेगा सबसे ज्यादा गर्म

झारखंड में बारिश की गतिविधियों के बावजूद राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। डालटनगंज (पलामू) राज्य का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां हाल के दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. आज भी इन जिलों में तापमान अन्य जिलों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बादल, बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सबसे ज्यादा सुहावना रहने की उम्मीद है. इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

जानें सोमवार को कहां-कहां हुई बारिश

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. रांची और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई. कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि 4 जुलाई तक राज्य में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं और कई जिलों में झमाझम वर्षा देखने को मिलेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top