भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

400 रिटायरकर्मियों को 20 प्रतिशत कटौती के साथ पेंशन, प्रर्दशन




रांची नगर निगम विचित्र कारनामों के लिए चर्चा में रहता है। इस बार निगम के अधिकारियों ने अपने ही 400 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक-अधिकार में कटौती कर दी। 400 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन की राशि में 20 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई है। सोमवार को सभी पेंशनभोगियों के खाते में कटौती के साथ पेंशन की राशि भेज दी गई। तीन माह के बाद निगम ने उन्हें पेंशन दी है, लेकिन हरेक कर्मचारियों की पेंशन में 5 हजार से 12 हजार तक की कटौती कर दी गई है। इससे आक्रोशित पेंशनधारियों ने निगम कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया आैर नगर आयुक्त के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अवध बिहारी तिवारी के नेतृत्व में पेंशनधारियों ने नगर आयुक्त सुशांत गौरव से मुलाकात करके अपनी मांगों को रखा। नगर आयुक्त ने कहा कि पेंशन की राशि में कटौती नगर विकास विभाग के पत्र के आलोक में किया गया है। आपलोगों को वहीं जाकर अपनी बात रखनी चाहिए। इधर, पेंशन में कटौती के निर्णय की पड़ताल करने पर चौंकाने वाली बात सामने आई। हाईकोर्ट के आदेश पर 2017 में नगर निगम ने सेवानिवृत कर्मचारियों को राज्यकर्मियों को समान पेंशन देना शुरू किया। उस समय सरकार के निर्णय के बाद बनाई गई कमेटी में तत्कालीन उप नगर आयुक्त संजय कुमार ने सहमति दी थी। अब 9 साल बाद जब संजय कुमार अपर नगर आयुक्त हैं, तो पेंशन में कटौती करने के निर्णय पर भी उन्होंने अपनी सहमति दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top