भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद के छठ तालाब में छात्रा का शव मिला:परिजनों ने आत्महत्या की...




धनबाद के निचितपुर टाउनशिप स्थित छठ तालाब में मंगलवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान टाटा सिजुआ डीएवी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा देवश्री पाल के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। देवश्री स्थानीय निवासी अशोक पाल की पुत्री थी। उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई हैं। यह घटना बाघमारा के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोहलीडीह में हुई। परिजनों के अनुसार, रविवार रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे देवश्री घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो ईस्ट बसुरिया ओपी में उसकी गुमशुदगी की लिखित सूचना दी गई थी। कपड़ों के आधार पर देवश्री की पहचान की मंगलवार सुबह छठ तालाब में शव मिलने की सूचना मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और कपड़ों के आधार पर देवश्री की पहचान की। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह आत्महत्या का मामला है और उन्हें किसी व्यक्ति पर कोई शक या संदेह नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय मुखिया ने बताया कि पिछले छह महीनों से बीसीसीएल एरिया-5 के अधिकारियों से छठ तालाब की साफ-सफाई कराने का लगातार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तालाब पूरी तरह जलकुंभी और लताओं से भरा हुआ है, जिसके कारण शव समय पर दिखाई नहीं दे सका और उसकी पहचान में देरी हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top