भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनचलों पर कार्रवाई : 108 ठिकानों पर छापा 59 को चेतावनी देकर...




भास्कर न्यूज | हजारीबाग जिले के विभिन्न स्थानों पर मनचलों के जमावड़े और असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी की सूचना पर एसपी अमन कुमार ने गुरुवार-शुक्रवार की रात व्यापक अभियान चलाया। इसके लिए उन्होंने भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवानों की टीम गठित की। उस टीम को कई ग्रुप में विभक्त किया। सभी ग्रुप ने अपने-अपने चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी अभियान शुरू किया। इसमें पकड़े गए 59 लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। जिले में मनचलों और अड्डेबाजों पर लगाम लगाने के लिए हजारीबाग पुलिस पूरी तरह आक्रामक हो गई है। रात में जिले भर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के अड्डेबाजों में हड़कंप मच गया है। अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में कुल 46 विशेष टीमें गठित की गई थीं। इस व्यापक सर्च ऑपरेशन में 177 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस टीमों ने जिले के चिन्हित 108 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जहां अक्सर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। देर रात तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 59 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लिया। थाना लाने के बाद इन सभी को कड़ी चेतावनी दी गई। पीआर बांड भरवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, इनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top