![]()
भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंगो (गैड़ा) में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर एक भव्य शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया आशा देवी उपस्थित रहीं। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मुखिया आशा देवी ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा। घर और स्कूल, दोनों जगह बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा। तभी उनका सही विकास संभव है। वार्ड सदस्य राजू शर्मा ने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यगण एवं अभिभावकों ने भी अपने सुझाव रखे। गोष्ठी के दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय की ओर से मुफ्त नोटबुक का वितरण किया गया। नई नोटबुक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक संजय कुमार सिंह और शिक्षिका बबिता कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की स्थिति से अवगत कराया।
Source link