भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लातेहार के सुग्गा बांध में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के साथ...




लातेहार जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसांढ़ थाना क्षेत्र स्थित सुग्गा बांध में नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक आयुष कुमार तिवारी की डूबने से मौत हो गई। आयुष गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। जानकारी के अनुसार, वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए लातेहार आया था। सभी युवक सुग्गा बांध के उस स्थान पर नहाने पहुंचे, जहां पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक रहती है। इसी दौरान आयुष अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। बचाने की कोशिश में एक और युवक फंसा बताया गया कि आयुष अपने दोस्तों आर्यन किशोर, जेपी और एक अन्य साथी के साथ सुबह बाइक से घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर रविवार को दोस्तों के साथ घूमने जाता था। शाम करीब चार बजे सभी युवक सुग्गा बांध के फॉल के पास नहाने गए थे। इसी दौरान आयुष गहराई में चला गया और डूबने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही एक साथी युवक दौड़कर पास के लोगों को बुलाने गया। स्थानीय दुकानदार भोला यादव के अनुसार, करीब पांच बजे उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। आयुष को बचाने के प्रयास में एक अन्य युवक भी पानी में फंस गया, लेकिन उसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काफी मशक्कत के बाद आयुष को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को दी गई सूचना घटना की जानकारी मिलते ही बारेसांढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। बताया जा रहा है कि आयुष ने पंजाब से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। हाल ही में हिमाचल प्रदेश की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पिछले कुछ महीनों से वह घर से ही ऑनलाइन काम कर रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top