Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के सेक्रेटरीज के साथ तीसरी हाई लेवल मीटिंग की. इसमें अधिकारियों को दूरगामी विजन के साथ काम करने का निर्देश दिया गया. पीएम ने विभागों के बीच दूरी खत्म करने और टीम वर्क बढ़ाने पर जोर दिया. इसके अलावा एआई और डेटा के बेहतर इस्तेमाल की बात कही गई. नीति निर्माण में युवाओं और यूनिवर्सिटीज की भागीदारी बढ़ाने पर भी बड़ा फैसला लिया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी हाईलेवल बैठक की. (File Photo : PTI)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत सरकार के सेक्रेटरीज के साथ तीसरी हाई लेवल मीटिंग की. यह मीटिंग दिल्ली में पीएम आवास पर आयोजित की गई. इसमें सुरक्षा, विदेश मामलों और सुशासन से जुड़े अहम मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई. पीएम मोदी ने अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का साफ निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी केवल तत्काल आंकड़ों तक ही सीमित न रहें. देश के विकास के लिए लंबी अवधि का विजन बहुत जरूरी है. मीटिंग में सरकारी विभागों के बीच तालमेल की कमी को एक बड़ी समस्या बताया गया. पीएम ने कहा कि यह सिर्फ संगठन की नहीं बल्कि सोच से जुड़ी समस्या है. इसे खत्म करने के लिए अधिकारियों को टीम वर्क और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. इसके अलावा देश के युवाओं को नीति निर्माण से जोड़ने पर भी खास चर्चा हुई.
सरकारी विभागों और युवाओं के बीच संवाद कैसे लाएगा बदलाव?
पीएम मोदी ने मीटिंग में नए विचारों और इनोवेशन पर बहुत जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों को युवाओं और यूनिवर्सिटीज के साथ ज्यादा बातचीत करनी चाहिए. इस संवाद से नीति बनाने में नए और अलग विचार आसानी से सामने आ सकते हैं. युवाओं की ऊर्जा और शिक्षण संस्थानों की रिसर्च से देश को नया रास्ता मिलेगा. इससे सरकारी नीतियां ज्यादा असरदार और भविष्य के हिसाब से पूरी तरह तैयार होंगी.
Chaired a high-level meeting with Secretaries to the Government of India and discussed the future action agenda of Ministries and Departments pertaining to Infrastructure and Connectivity, Security and External Affairs and other aspects of Governance.
Emphasised the need for…
डेटा और एआई के इस्तेमाल पर पीएम मोदी ने अधिकारियों को क्या टास्क दिया?
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें