भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हेमंत सोरेन की बड़ी पहल, झारखंड में टेक्सटाइल और इंडस्ट्री के लिए...


Last Updated:

Jharkhand News : झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उद्योग निदेशालय ने झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति-2026 और झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP)-2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है. सरकार ने इन नीतियों पर उद्योग जगत, विशेषज्ञों और आम नागरिकों से सुझाव मांगे हैं.

ख़बरें फटाफट

हेमंत सोरेन की बड़ी पहल, झारखंड में टेक्सटाइल और इंडस्ट्री के लिए बड़ा ऐलानZoom

झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है.

रांची. झारखंड में उद्योग और निवेश बढ़ाने के लिए हेमंत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार के उद्योग निदेशालय ने झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति-2026 और झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (JIIPP)-2026 का ड्राफ्ट जारी कर दिया है. सरकार चाहती है कि इन नई नीतियों पर उद्योग जगत, विशेषज्ञ और आम लोग अपनी राय दें. इसलिए दोनों ड्राफ्ट को झारखंड सिंगल विंडो पोर्टल पर सार्वजनिक किया गया है. सरकार का कहना है कि सभी के सुझाव और राय मिलने के बाद जरूरी बदलाव किए जाएंगे और फिर इन नीतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

दरअसल हेमंत सरकार के अनुसार नई औद्योगिक नीतियां आज की जरूरतों के हिसाब से तैयार करने की जरूरत है, ताकि झारखंड में देश और विदेश की कंपनियां निवेश करें और नए उद्योग लगें. इसी को लेकर 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें देशभर के उद्योगपति, निवेशक, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े लोग, उद्योग विशेषज्ञ और अर्थशास्त्री हिस्सा लेंगे. 9 जुलाई को होने वाले विशेष फीडबैक सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस दौरान नई नीतियों पर मिले सुझावों पर चर्चा होगी और उन्हें अंतिम रूप देने से पहले जरूरी बदलावों पर विचार किया जाएगा.

एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना

इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है, सरकार को उम्मीद है कि इन समझौतों से झारखंड में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे. साथ ही टेक्सटाइल, परिधान और फुटवियर सेक्टर को भी नई दिशा मिलेगी.

झारखंड में लगेंगे नए उद्योग

उद्योग निदेशालय के अनुसार इन नीतियों का ड्राफ्ट लोगों के सुझाव लेने के लिए सार्वजनिक किया गया है. सरकार चाहती है कि उद्योग जगत, विशेषज्ञ और आम लोग अपनी राय दें, ताकि सभी जरूरी सुझावों को शामिल कर नीति को और बेहतर बनाया जा सके. कैबिनेट की अंतिम मंजूरी से पहले मिले सुझावों के आधार पर इसमें बदलाव किए जाएंगे. सरकार का मानना है कि इससे झारखंड में नए उद्योग लगेंगे, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और राज्य आर्थिक रूप से अधिक मजबूत बनेगा.

About the Author

Utkarsh KumarChief Sub Editor

Utkarsh Kumar is currently working as a Chief Sub Editor with Network 18 Media & Investment Limited for the News18 Hindi website. (Bihar/Jharkhand). He is multimedia journalist with over 15 years of experience …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top