![]()
झारखंड के तकरीबन हर जिले में दो दिनों से जारी बारिश ने जन जीवन को प्रभावित किया है। कई जगहों पर नालियों में पानी ऑवरफ्लो कर सड़क आ गया है तो कई स्थानों पर बारिश का पानी घर और दुकान में घुस गया। इधर, सूखे खेत में पानी भरने से किसानों ने राहत की सांस की ली तो वहीं, कई प्रमुख झरने भी अपनी उफान पर है। नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया है। बोकारो स्थित तेनुघाट डैम के दो फाटक खोलने पड़े हैं। 8 और 9 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे
इधर, मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून सक्रिय है। 8 और 9 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। रांची सहित अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश जारी रहेगी। सोमवार को राजधानी में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची में 37 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य में सबसे अधिक 79.8 मिमी वर्षा सरायकेला-खरसावां के नीमडीह में हुई। राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। मंगलवार को भी रांची समेत राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी है। देखिए बारिश से जुड़ी तस्वीरें…
Source link