भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दबंगई वाले गाने पर बनाई थी रील:इंस्टाग्राम का रॉबिनहुड बनने चले ई-रिक्शा...




सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के चक्कर में रांची के चुटिया थाना परिसर को रील्स बनाने का स्टूडियो समझने वाले एक युवक की खुमारी को पुलिस ने चंद मिनटों में ही काफूर कर दिया। रातों-रात चर्चित होने और खुद को रॉबिनहुड के रूप में पेश करने की चाहत रखने वाले युवक को पुलिस ने न सिर्फ दबोचा, बल्कि थाना परिसर में ही उसकी विशेष परेड कराकर सारी हेकड़ी निकाल दी। पुलिस की गिरफ्त में आए इस रीलबाज युवक की पहचान चुटिया के गोसाई टोला इलाके के रहने वाले 24 वर्षीय साहिल महतो के रूप में हुई है। साहिल पेशे से एक ई-रिक्शा चालक है। काम के सिलसिले में उसका अक्सर चुटिया थाने में आना-जाना लगा रहता था। लगातार आने-जाने के कारण उसके मन में यह गलतफहमी बैठ गई कि थाना परिसर पर उसका भी कोई भौकाल है। बस, इसी रौब को सोशल मीडिया पर भुनाने के लिए उसने दो दिन पहले अपना भौकाल दिखालने के लिए एक रील बना डाला। साहिल ने दो दिन पहले चुटिया थाना परिसर के संवेदनशील हिस्से को चुना और अपने एक दोस्त की मदद से बैकग्राउंड में दबंगई वाला गाना बजाकर एक रील शूट कर ली। वीडियो में वह बेहद अलग अंदाज में खुद को दिखाते हुए फिल्मी स्टाइल में पोज दे रहा था। वीडियो तैयार होने के बाद उसने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। थाने आते ही गायब हुआ स्वैग, हाथ जोड़कर मांगी माफी : जो युवक सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए अपनी धक जमाने की कोशिश कर रहा था, पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसका सारा स्वैग हवा हो गया। पूछताछ में साहिल ने कबूल किया कि उसे काफी दिनों से शौक था कि अगर वह थाने के अंदर अपनी रील बनाएगा तो रातों-रात स्टार बन जाएगा, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि वायरल होने के चक्कर में उसकी शामत आ जाएगी। युवक को उसकी गलती का अहसास कराने और शहर के दूसरे रीलबाजों को सख्त संदेश देने के लिए पुलिस ने उसकी थाना परिसर में ही परेड कराई। पुलिस ने साहिल महतो से एक कड़ा लिखित माफीनामा लिया व भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की शर्त पर उसे पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया। वायरल होते ही सीनियर अफसरों ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो जैसे ही रील आम लोगों के बीच पहुंची, सोशल मीडिया पर जागरूक नागरिकों ने पुलिस थाने जैसी संवेदनशील जगह का इस तरह मजाक उड़ाने पर कड़ी आपत्ति जतानी शुरू कर दी। मामला जैसे ही रांची पुलिस के वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे खाकी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य माना। अधिकारियों के सख्त निर्देश पर चुटिया थाना प्रभारी ने तुरंत उसे ढूंढना शुरू किया। आरोपी रीलबाज साहिल महतो को मंगलवार को उसके ठिकाने से उठा लिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top