भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चालान के लिए फोटो खींचने पर मारपीट की गई:हरमू में ट्रैफिक जवान...




ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक मामला सामने आया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित द टाइल्स शॉप के मालिकों ने वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान के साथ न सिर्फ धक्का-मुक्की और मारपीट की, बल्कि बीच सड़क पर उनकी वर्दी तक फाड़ दी। इसे लेकर पीड़ित जवान आरक्षी 460 मो. आमिर खां के लिखित आवेदन पर सुखदेवनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (दिलदारनगर) निवासी और वर्तमान में रांची जिला के गोंदा यातायात थाना में तैनात आरक्षी मो. आमिर खां ने शिकायत में बताया कि 7 जुलाई की दोपहर वे वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर दारोगा अशोक कुमार यादव और होमगार्ड जवान राजदेव उरांव के साथ न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज मुख्य सड़क पर अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों को हटाने और जुर्माना करने की ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 2:45 बजे द टाइल्स शॉप के ठीक सामने सड़क पर चार बड़ी गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी थीं। जवान ने दुकान से निकले एक युवक को समझाते हुए कहा कि अभी तुरंत मुख्यमंत्री का उनके आवास से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान होने वाला है, सुरक्षा और जाम को देखते हुए कृपया इन बड़ी गाड़ियों को हटा लें। गाड़ी हटाने के बजाय छोटे भाई ने बड़े भाई को बुलाया इतना सुनते ही वह युवक अचानक भड़क गया और उसने शोरूम के अंदर से अपने बड़े भाई प्रतीक भदानी को आवाज देकर बाहर बुला लिया। पीड़ित जवान का आरोप है कि दुकान से बाहर निकलते ही प्रतीक भदानी और उसका छोटा भाई पुलिस टीम पर चिल्लाने लगे और उनके साथ मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। वे चिल्ला रहे थे कि तुमने हमारी गाड़ियों का फोटो कैसे खींचा, तुम्हें किसने भेजा है। जमीन पर पटक कर मोबाइल भी तोड़ डाला जब ट्रैफिक पुलिस के जवान ने सरकारी नियम और वीवीआईपी रूट का हवाला देकर ई-चालान काटने के लिए गाड़ियों की तस्वीरें लेना जारी रखा, तो दोनों भाई पूरी तरह हिंसक हो उठे। आरोपियों ने कानून का कोई खौफ न दिखाते हुए कहा, तुम्हें गोली मार देंगे तो मेरा कोई क्या बिगाड़ लेगा। इसके बाद दोनों भाइयों ने जवान मो. आमिर खां के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जवान का कॉलर पकड़कर खींच लिया, जिससे उनकी सरकारी वर्दी फट गई। इस दौरान उन्होंने जवान का सरकारी मोबाइल फोन भी छीनकर सड़क पर पटक दिया, जिससे फोन का कवर और स्क्रीन टूट गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top