![]()
भास्कर न्यूज | जामताड़ा जेल मैनुअल-2016 के प्रावधानों तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं (झालसा), रांची के निर्देश पर गुरुवार को जामताड़ा मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। बोर्ड ऑफ विजिटर्स के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जेल परिसर का गहन निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने जेल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया और बंदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुविधाओं तथा दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से यह जानने का प्रयास किया कि जेल परिसर में कहीं जाति आधारित भेदभाव, सामाजिक विभाजन अथवा किसी अन्य प्रकार की भेदभावपूर्ण प्रथा तो नहीं अपनाई जा रही है।
Source link