भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बंद घर का ताला तोड़ 6 लाख के जेवर और 12 हजार...



गिरिडीह| मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर (जगन्नाथ नगर) में बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक अमित कुमार राय के आवेदन पर मुफ्फसिल थाने में मामला मामला दर्ज कर लिया गया है । थाना प्रभारी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अमित कुमार राय ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपने पटेल नगर स्थित घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिहार के चकाई गए थे। 8 जुलाई की देर शाम जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट बंद था, लेकिन छत की सीढ़ी का लोहे का गेट टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर कमरे में रखा ट्रंक टूटा मिला और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात का डिब्बा बिखरा हुआ था। जांच करने पर चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित के अनुसार चोर घर से एक जोड़ी सोने की कान की बाली, एक जोड़ी बाउटी, सोने की अंगूठी, बजरंगबली लॉकेट, पटवासी, दो नथिया, एक नथुनी, एक मोहर, चांदी के तीन चेन, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, एक ब्रेसलेट, चार महादेव-पार्वती की मूर्ति सहित 12 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top