भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक का पैर कटा:चलती ट्रेन पर...




देवघर के जसीडीह रेलवे स्टेशन पर एक हादसे में धनबाद के एक युवक का दाहिना पैर कट गया। युवक ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन खो बैठा। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान बलियापुर थाना क्षेत्र के आमटाल निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार जसीडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार को समारोह से लौटते समय लक्ष्मण सिंह चलती ट्रेन में चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) धनबाद लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शनिवार को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। घायल की चाची रुक्मणी देवी ने बताया कि लक्ष्मण सिंह पेशे से राजमिस्त्री हैं और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य हैं। इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top