![]()
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी समेत झारखंड के विभिन्न भागों में सोमवार से बादल गहराएंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर रांची समेत कई जिलों में देखने को मिला। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। उमस से लोगों को परेशानी हुई। रामगढ़ में सबसे अधिक 22.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवा, गरज और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इधर, राज्य में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। राजधानी रांची में 263.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। मानसून की सक्रियता से बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद है। 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा 13 जुलाई : बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 14 जुलाई: को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह सहित पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 जुलाई : को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो में भारी बारिश की संभावना है।
Source link