Last Updated:
Mirzapur News : मिर्जापुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को जल्द जाम से राहत मिलने वाली है. करीब 33.49 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-7 से टकौर चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क को सिंगल लेन से दो लेन में बदला जाएगा. परियोजना के तहत नाली, पटरी और पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वाराणसी जाने वाले यात्रियों को जाम में परेशानी होना पड़ेगा. सरकार के द्वारा जाम की समस्या से समाधान को लेकर 4.50 किलोमीटर सड़क को सिंगल लाइन से 2 लेन किया जाएगा, इससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. राहगीरों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. सड़क की चौड़ीकरण के साथ ही दोनों तरह पटरी और नाली का निर्माण किया जाएगा. ताकि, आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना राहगीरों को न करना पड़े.
कहां से कहां तक
मिर्जापुर जिले के चुनाव नेशनल हाईवे 7 से टकौर चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय तक करीब 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है. सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही अन्य काम किए जाने हैं. शासन की ओर से 33 करोड़ 49 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं, जहां भदोही की महेंद्र कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा काम कराया जाएगा, इसमें सड़क के निर्माण के साथ ही पटरी और नाली का भी निर्माण किया जाएगा. वर्तमान में यह सड़क 3.75 मीटर सिंगल लेन है, जिसे 7 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. 7 मीटर तक चौड़ा करने के बाद दोनों तरफ पटरी का निर्माण किया जाएगा, जहां इसकी चौड़ाई कल 12 मीटर की जाएगी.
वाराणसी जाने वाले राहगीरों को विशेष लाभ
सड़क के साथ ही नाली का काम भी किया जाएगा. वहीं, रास्ते में पड़ने वाले पुलिया को भी नए सिरे से बनाया जाएगा. सड़क चौड़ीकरण में आने वाले मकान को क्षतिपूर्ति भी दिया जाएगा, इसके साथ ही जलकल की पाइप और विद्युत पोल के शिफ्टिंग को लेकर भी फंड जारी कर दिए गए हैं. सड़क का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा किया जाएगा. एक वर्षों में सड़क को चौड़ी करने का काम पूरा किया जाएगा. सड़क चौड़ा हो जाने के बाद आने और जाने वाले राहगीरों को जाम की समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. खासकर, जो वाराणसी जाना चाहते हैं. उनकी भी समस्याओं का समाधान हो जाएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें