Last Updated:
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में दो जहाजों पर मिसाइल हमले हुए, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ईरानी दूतावास के डीसीएम को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने इन हमलों की निंदा करते हुए इसे तुरंत बंद करने और तनाव कम करने की मांग की है.
विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष रखा.
हाल ही में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज क्षेत्र में दो जहाजों पर हुए मिसाइल हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत पर भारत सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत ने इन हमलों की पुरजोर निंदा की है और ईरान से दो टूक शब्दों में कहा है कि जहाजों पर ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए. भारत ने क्षेत्र में तनाव कम करने (डीएक्सिलेशन) और दोनों पक्षों (ईरान और अमेरिका) को बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की अपील की है. भारत सरकार ने नई दिल्ली में ईरानी दूतावास के उप-मिशन प्रमुख (DCM) को तलब कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया.
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…और पढ़ें