दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है. प्रोफाइलिंग के आधार पर यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया, लेकिन उसके बैग से कुछ नहीं मिला. इसके बाद जिस विमान से वह आया था, उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान विमान के दोनों पिछले टॉयलेट से 3.47 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ है. पूछताछ में यात्री ने खुद पैकेट छिपाने की बात कबूल कर ली. कस्टम्स ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में देखें कि आरोपी ने किस तरह प्लेन के टॉयलेट में हाइड्रोपोनिक वीड छिपाया था.
Source link