भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तुपुदाना पुलिस ने 6 आरोपी को किया गिरफ्तार:पहले धुर्वा डैम फिर तुपुदाना...




रांची के धुर्वा और फिर तुपुदाना में दो नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो नाबालिग समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वयस्कों में तुपुदाना के शुभम महतो, देव प्रसाद नायक व गुलाब महतो शामिल हैं। तुपुदाना थाना पुलिस ने पीड़िताओं के बयान के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल व बाल सुधार गृह भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा की रहने वाली दो सहेलियां घूमने के लिए बिरसा चौक पहुंची थीं। वहां से वे स्मार्ट सिटी चली गईं, जहां उनकी मुलाकात तीन लड़कों से हुईं। तीनों उसे स्मार्ट सिटी परिसर घुमाने की बात कह कर धुर्वा डैम ले गए। जहां जंगल साइड ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और लड़की को वहीं छोड़ फरार हो गए। तुपुदाना ले जाकर फिर से किया रेप
कुछ देर बाद लड़कियों के पास 3 और लड़के पहुंचे। पीड़िताओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का झांसा दिया और कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें धुर्वा डैम जंगल साइड ले गए और वहां दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़कों ने दोनों लड़कियों को तुपुदाना स्थित एक किराए के मकान में ले गए व रातभर उनके साथ बारी-बारी सामूहिक दुष्कर्म किया, जिससे दोनों की स्थिति बिगड़ गई। किसी तरह बच कर भागी एक नाबालिग
रविवार सुबह करीब चार बजे एक पीड़िता किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रही और उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तुपुदाना पुलिस ने दोनों लड़कियों को कमरे से मुक्त कराया और मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top