भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कालापत्थर पहाड़ पूजा आज, अच्छी बारिश व फसल को लेकर होगी कामना



भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ अच्छी बारिश, अच्छी फसल तथा गांव में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर 12 मौजा का कालापत्थर पहाड़ पूजा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। देवसोल गांव के ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा तथा पुजारी हाड़ीराम मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रकृति की पूजा, कालापत्थर पहाड़ पूजा, बरसों से पूर्वजों से चली आ रही है। इस कालापत्थर पहाड़ पूजा में 20-25 हजार लोगों की भीड़ जुटती है। इस दौरान पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा राज्य से श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। यह पहाड़ पूजा हर वर्ष गोटाशीला पहाड़ पूजा के बाद वाले मंगलवार को की जाती है। दादा-परदादा के समय से यह कालापत्थर पहाड़ पूजा होती आ रही है। पहाड़ पूजा में जिनकी भी मन्नत पूरी होती है, वे लोग मुर्गा, बत्तख, पाठा की बलि चढ़ाते हैं। वहीं, पहाड़ पूजा के उपलक्ष्य में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। यह पूजा अच्छी बारिश तथा गांव में सुख-शांति स्थापित करने के लिए प्रकृति की पूजा के रूप में की जाती है। पहाड़ पूजा को सफल बनाने में ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा, हाड़ीराम मुंडा, वकील मांडी, चांदराइ सोरेन आदि विशेष रूप से लगे हुए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top