भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड के पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी,...


Last Updated:

झारखंड के रांची, देवघर और धनबाद के पासपोर्ट ऑफिस व डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. सूचना के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और श्वान दल ने जांच की. एहतियात के तौर पर कार्यालय खाली करा दिए गए. अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है.

झारखंड के पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंपZoom

रांची पासपोर्ट ऑफिस

रांची: झारखंड के कई पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद रांची, देवघर और धनबाद समेत कई जगहों पर हड़कंप मच गया. रांची के पासपोर्ट ऑफिस में सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) को बुलाया गया. पूरे कैंपस की जांच की गई. हालांकि अब तक कोई संदिग्ध चीजें नहीं मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि पहले भी इस तरह की धमकी मिल चुकी है.

देवघर में रांची से सूचना मिलने के बाद प्रधान डाकघर को अलर्ट किया गया. पोस्टपास्टर ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर डाकघर खाली कराया. इसके बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया.

धनबाद के मुख्य डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को भी ईमेल से बम की धमकी मिली. इसके बाद दोनों कार्यालयों को तुरंत खाली करा दिया गया. उस समय डाकघर में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे. पुलिस को सूचना दे दी गई है और बम निरोधक दस्ते की टीम जांच में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि “मेरे भगवान का अपमान हुआ है.” फिलहाल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top