भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह में सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत:टेंपो पलटने से पीछे...




गिरिडीह के पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर पथलनावाडीह के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक निवासी 27 वर्षीय प्रभात स्वर्णकार के रूप में हुई है। प्रभात की स्कूटी सामने एक टेंपो को पलटते देख ब्रेक लगाने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई थी।जानकारी के अनुसार, प्रभात स्वर्णकार बुधवार को अपनी स्कूटी से हरिचक स्थित अपने घर से राजधनवार जा रहे थे। पथलनावाडीह के पास उनके आगे चल रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। टेंपो को पलटते देख प्रभात ने खुद को बचाने के लिए स्कूटी में अचानक ब्रेक लगाया। तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में प्रभात के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रभात को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। बताया गया है कि प्रभात स्वर्णकार की शादी महज आठ माह पहले ही हुई थी। उनकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। इधर, परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे अपने घर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top