बोकारो | बोकारो जिला खो-खो संघ की ओर से 19 जुलाई को सुबह 8:30 बजे थाना ग्राउंड सेक्टर-12 में सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए चयन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बोकारो जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पात्र खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। शिविर में चयनित खिलाड़ी 26 से 28 जुलाई तक कोडरमा में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला खो-खो प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Source link