भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शहरी मतदान केंद्रों में 18 और 20 को लगेगा शिविर



बोकारो | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों में 18 और 20 जुलाई को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ऐसे मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध कराना है, जिन्होंने अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है या प्राप्त करने के बावजूद उसे जमा नहीं किया है। जिला प्रशासन ने बताया कि चास नगर निगम और बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित शिविर में छूटे हुए मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे भरकर वहीं जमा कर सकेंगे। वहीं, जिन मतदाताओं ने प्रपत्र प्राप्त कर लिया है, लेकिन अभी तक जमा नहीं किया है, उनसे भी विशेष शिविर में प्रपत्र जमा करने की अपील की गई है। शिविर के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ निर्धारित समय तक मौजूद रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top