Last Updated:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंक पर सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को घर में घुसकर खत्म करेगा. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसका सबसे बड़ा सबूत है. राजनाथ ने डिफेंस सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भारत अब 100 देशों को हथियार एक्सपोर्ट कर रहा है. 2029 तक 3 लाख करोड़ के डिफेंस प्रोडक्शन का टारगेट सेट किया गया है.
पाकिस्तान को राजनाथ सिंह की चेतावनी, बोले- आतंक को जड़ से मिटाकर ही मानेंगे. (Photo : X/rajnathsingh)
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को साफ कर दिया कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस कोई जुमला नहीं. यह भारत की एक्शन वाली नीति बन चुकी है. जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना दुश्मन के घर में घुसकर वार करेगी. राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह आक्रामक बयान दिया. उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए पूरी दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया. इसके साथ ही उन्होंने डिफेंस सेक्टर में भारत की आत्मनिर्भरता पर भी खुलकर बात की. रक्षा मंत्री ने बताया कि भारत अब दुनिया के 100 देशों को हथियार एक्सपोर्ट कर रहा है. यह बदलते और ताकतवर भारत की एक नई तस्वीर है. इससे हिंद महासागर से लेकर इंडो-पैसिफिक रीजन में भारत का दबदबा काफी बढ़ गया है.
क्या है राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को वह कड़ा मैसेज जिससे मची है खलबली?
कैसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित की भारतीय सेना की सबसे हाईटेक और मॉडर्न ताकत?
रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को तकनीक और युद्ध रणनीति का एक शानदार उदाहरण बताया. इस मिशन में आकाशतीर और आकाश मिसाइल सिस्टम का बहुत ही शानदार इस्तेमाल हुआ. साथ ही ब्रह्मोस जैसी एडवांस मिसाइल और कई अत्याधुनिक हथियारों का भी उपयोग किया गया. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन भारत के डिफेंस इंडस्ट्री पर भरोसे को दिखाता है. इससे यह भी साफ हो गया कि भारतीय सेनाएं अब हर तरह के बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वे नई तकनीक को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपना रही हैं. यह सब पिछले 12 सालों में डिफेंस सेक्टर में रखी गई मजबूत नींव के कारण ही मुमकिन हो पाया है. अब भारतीय सेना किसी भी दुश्मन को धूल चटाने में सक्षम है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल भारतीय सेनाओं के अदम्य शौर्य का ही नहीं, बल्कि बेहतरीन तैयारी, आधुनिक तकनीक और स्वदेशी रक्षा प्रणालियों की ताक़त का प्रमाण है। इस ऑपरेशन ने यह सिद्ध किया कि हमारी सेनाएँ हर चुनौती का सामना करने के लिए Up to Date और Up to Mark हैं। pic.twitter.com/n7gXtWQglP